लेटेस्टशहर

दैनिक भास्कर व भारत समाचार समूहों पर की गई कार्रवाई के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

  • सरकारी एजेंसियों से मीडिया हॉउसों पर आयकर का छापा डलवाना अत्यन्त निंदनीय : चेतन त्यागी
    गाजियाबाद।
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के आह्वान पर भारत समाचार और दैनिक भास्कर की अभिव्यक्ति पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग राजनेतिक स्वार्थ के लिए कर रही है जोकि अत्यन्त निंदनीय हैं। जिला महा सचिव सुजाता शर्मा ने केंद्र की इस बर्बरता पूर्ण कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलने नहीं देगी। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहाकि केंद्र सरकार जिस तरह से सरकारी एजेंसियों से दवाब बनवा रही है यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नही है। अभिव्यक्ति की आजादी व प्रेस की स्वायत्तता पर कुठाराघात है। जिला उपाध्यक्ष भावना बिष्ट ने केंद्र की तानाशाही नीति का विरोध करते हुए अखबारों के दफ्तरो पर छापे राजनीतिक बदले की दुर्भावना से प्रेरित बताया। इस अवसर आप की वरिष्ठ नेत्री सुनीता राज, एडवोकेट इरफान, विभा सिंह, सजंय मिश्रा, प्रियंका गगन, डॉली चौधरी, चांदनी, पूजा चौधरी, हरमीत कौर, दीपक वर्मा, राशिद सिद्दीकी, एस पी सिसोदिया, अरुण गुप्ता, श्री ओम अग्रवाल, राजकुमार तिवारी, अजीत शर्मा, सुनील कसाना, आशीष कसाना, सजंय रोहिल्ला, सतीश कुमार, फुरकान, रिजवान, अरविंद यादव, अमित सिंह, श्योरी सिंह राजपूत, आजाद अंसारी,अधिवक्ता श्रीकांत शुक्ला, अतहर रहमान, वसीम मलिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button