राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

किसान नेता अब उतरेंगे पंजाब चुनावों में

  • किसान नेता चढ़ूनी ने बनाई अपनी पार्टी
  • पंजाब चुनाव में लड़ने की घोषणा की
  • किसानों को ही दिए जाएंगे टिकट
    नई दिल्ली।
    तीन कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग को लेकर एक साल से अधिक समय तक आंदोलन करने वाले भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को चंडीगढ़ में चढ़ूनी ने अपनी पार्टी का ऐलान भी कर दिया है। संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाने का उन्होंने ऐलान कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में चढ़ूनी ने पदाधिकारियों की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समाज के गरीब तबके के लिए काम करेगी। उनका मुख्य मकसद नशाखोरी को खत्म करना होगा। जाति-धर्म की राजनीति नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी, संयुक्त संघर्ष पार्टी लांच कर रहे हैं।  
    चढ़ूनी ने कहा कि अभी मिशन पंजाब को लेकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि जब भविष्य में हरियाणा में चुनावों की बारी आएगी तब वह इस पर भी विचार रखेंगे। चढ़ूनी ने कहा था कि उनकी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, वो किसान होगा। इसके लिए अभी विचार-विमर्श चल रहा है। 
    चढ़ूनी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि बिना राजनीति में उतरे किसानों के भले की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button