लेटेस्टशहर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अखिल भारतीय अमन कमेटी ने भाजपा को दिया समर्थन

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा समेत विपक्षी पार्टियां भी मजबूती के साथ लगी हुई हैं। पंचायत चुनावों में सामाजिक संस्थाओं, बिरादरियों द्वारा समर्थन देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। लोनी में अखिल भारतीय अमन कमेटी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रचार प्रमुख सत्यपाल प्रधान को अपना समर्थन पत्र सौंपा हैं। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके सक्सेना ने कहा कि हमारा भाजपा को समर्थन पूरे उत्तर प्रदेश में रहेगा क्योंकि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का निवास गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरी लोनी में है इसलिए गाजियाबाद के सभी 14 वार्डों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने में अपना सहयोग करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला प्रचार प्रमुख सत्यपाल प्रधान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य कि योगी सरकार ग्रामीणों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ बड़ी संख्या में आम लोगों को मिल रहा है। इनको लेकर भाजपा के सभी पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं, साथ ही भाजपा के साथ सामाजिक संगठन भी साथ आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कन्नौजिया, प्रदेश मुख्य महासचिव दीपांशु राय, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सक्सेना, कपिल प्रधान, सचिन सूद,सौरभ मावी, जिला उपाध्यक्ष उत्तम वर्मा, महासचिव मनीष माथुर, सहसचिव महिपाल शर्मा, विवेक मौर्य, कानूनी सलाहकार शैलेंद्र यादव, वरिष्ठ सदस्य मामचंद, नवयुवक चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button