लेटेस्टशहर

दिलदहला देने वाली घटना: दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद महिला ने लगा ली फांसी

गाजियाबाद। एक दिलदहला देने वाली घटना लोनी से है। यहां एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की पहले हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। इस घटना को जिसने भी सुना उसका ही कलेजा बाहर को आने को हो गया। क्या एक मां अपने जिगर के टुकड़ों का कत्ल कर सकती है। क्यों उसने ऐसा कदम उठाया और फिर खुद मौत को गले लगा लिया। ऐसे और भी न जाने कितने सवालों का पुलिस पता करने में लगी है। यह हृदयविदारक घटना लोनी बॉर्डर कोतवाली क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार अरविंद नामक युवक लोनी बॉर्डर कोतवाली क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में पत्नी प्रिया के साथ रहता है। उसके 5 वर्षीय बेटी निव्या व सवा महीने का बेटा है। लोनी बॉर्डर कोतवाली पुलिस के अनुसार रविवार की शाम अरविंद घर से दूध लेने के लिए गया था। जब वह दूध लेकर वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर दंग रह गया। उनकी पत्नी और बेटी फांसी पर लटकी हुई थी, जबकि बेटा मृत पड़ा हुआ था। पड़ोसियों की मदद से अरविंद तीनों को जीटीबी अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इस बात से पर्दा उठाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रिया के पति अनिल से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button