शहर

निगम का एक और अच्छा प्रयास, शहर में लगे नए साइन बोर्ड

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड के बाहर साइन बोर्ड लगवाए गए हैं। साइन बोर्ड में क्षेत्र/वार्ड का नंबर तथा क्षेत्र का नाम लिखा गया है ताकि आगंतुकों को क्षेत्र की जानकारी प्राप्त हो सके, सभी साइन बोर्डों में डिजाइन को लेकर एकरूपता रखी गई है। पूरे शहर में साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। क्षेत्र को चिन्हित कर साइन बोर्ड पर उसका नाम अंकित कर लगाया जा रहा है। इससे शहर की खूबसूरती भी बढ़ रही है साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों को भी उसका फायदा मिल रहा है। इसी प्रकार वार्ड की एंट्री पर भी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। साइन बोर्ड पर क्लीन गाजियाबाद, ग्रीन गाजियाबाद का स्लोगन भी दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button