लेटेस्टशहरशिक्षा

भव्य समारोह के बीच आईटीएस में एनुअल मेगा इवेंट ‘विजिविग-2022 का समापन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी डिपार्टमेंट आॅफ मैनेजमेंट विजिविग-2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । आयोजन का शुभारम्भ संस्थान स्थित चाणक्य आॅडिटोरियम में आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक(पीआर) सुरेन्द्र सूद, निदेशक डॉ. वी एन बाजपेई एवं कोर्डिनेटर प्रो. पारुल गुप्ता द्वारा परंपरागत दीप प्रज्जवलन के साथ सम्पन्न किया गया।
इस सुपर एक्स्ट्रा वेगनजा का आयोजन हरेक साल अनवरत रूप से आईटीएस मोहननगर द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर एवं उत्तर प्रदेश के 55 शिक्षण संस्थानों से साढ़े आठ सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रथम दिन (29 अप्रैल 2022) सोलो डांस , ग्रुप डांस, फैशन शो , बिजनेस क्विज, शटर बग ,बी जी एम आई एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
द्वितीय दिन (30 अप्रैल 2022) को नुक्कड़ नाटक , ट्रेजर हंट , ऐड मेनिया , अभिनय, चित्रकार एवं पजल मिस्ट्री का आयोजन किया गया। साथ ही उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में भाग लेने बाले संस्थानों में कमला नेहरू कॉलेज, जयपुरिया इंस्टीट्यूट गाजियाबाद, मीराबाई कॉलेज ,महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट न्यू दिल्ली, पीजी डीएवी कॉलेज, एसआरएम यूनिवर्सिटी, रुक्मणी देवी इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट, न्यू दिल्ली , शहीद भगत सिंह कॉलेज , अरविंदो कॉलेज, रामजस कॉलेज एवं दयाल सिंह कॉलेज आदि प्रमुख हैं। कुल मिलाकर एक बहुत ही बेहतरीन वातावरण था जिसमे सारे प्रतिभागी पूरे जोश एवं उत्साह पूर्वक अपना प्रदर्शन कर रहे थे।
वार्षिक ग्रैंड मेगा इवेंट विजिविग -2022 के अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा.आर पी चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की, सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और आयोजकों की प्रसंशा की। आई. टी. एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्द्धन किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉ.वी एन बाजपेई ने बताया कि आईटीएस मोहननगर नियमित रूप से इस तरह के शैक्षणिक, सह शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करता है एवं एनसीआर दिल्ली और समस्त उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिस्पर्धियों को एक इनोवेटिव एंड कॉम्पिटिटिव प्लेटफार्म प्रदान करता है जहां ये छात्र अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें एवं अपना विकास कर सके और जीवन यापन का मार्ग प्रशस्त कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button