लेटेस्टशहर

पैराडाइज क्लब ने बंसत पंचमी के पर्व पर गीत-संगीत से बांधा समां

गाजियाबाद। भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए समर्पित पैराडाइस क्लब बसंत पंचमी का आयोजन गोल्फ लिंक स्थित रचना अग्रवाल के निवास स्थान पर धूमधाम से किया गया। सभी ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर आरती की। मेजबान रचना अग्रवाल द्वारा सरस्वती वंदना पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। बसंत पंचमी में चारों ओर हरियाली छा जाती है और फूलों की खुशबू से चारों दिशाएं महकने लगती हैं। रंग-बिरंगे फूल अपनी सुंदरता और खुशबू से सबका मन मोह लेते हैं और प्यार का सन्देश देतें हैं। इसलिए इस बार सभी सदस्य प्रकृति की सबसे सुन्दर रचना, रंग बिरंगे फूल, बनकर आए और अपनी खूबसूरती और महक से सबको प्यार और खुशियों का सन्देश दिया। जो सदस्य जिस भी तरह का फूल बनकर आये उन्होंने उसी रंग की पारम्परिक पौशाक भी पहनी और फिर उसी फूल से सम्बंधित सबको सन्देश भी दिया। सभी सदस्यों ने फूलों से सम्बंधित गानों पर नृत्य भी किया। सीमा शर्मा ने फूल वाली बनकर मैं हूँ फूल वाली, मैं फूल बेचती हूँ, गाने पर नृत्य किया। मंजू सिंघल और रीता गुप्ता ने ससुराल गैंदा फूल पर नृत्य किया। अनीता निवेटिया और वंदना श्रीवास्तव ने फूलों का तारों का सबका कहना है गीत पर नृत्य किया। मेघना बंसल ने ले लो जी फूलों के हार लेलो गीत पर नृत्य किया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सुन्दर नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मेजबान रचना अग्रवाल द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष अनीता निवेटिया द्वारा सबको बसंत पंचमी की शुभकामनायें दी गई एवं 18 फरवरी को एक गरीब लड़की की शादी में उपोयोगी सामान देने के उपलक्ष्य में सबको अवगत कराया गया। रीता गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव, अल्पना सिंह, रेनू अग्रवाल, मंजू सिंघल, मेघना बंसल, डॉ. सपना, प्रिया, उषा गर्ग, अंजलि, लतिका गर्ग, एश्वर्या, अम्बिका आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button