लेटेस्टशहर

जिला पंचायत चुनाव: वार्ड नंबर सात से मनोज प्रधान आए मैदान में, भरा निर्दलीय पर्चा

गाजियाबाद। पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत के 14 वार्डों के लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। वार्ड नंबर सात से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गांव सुल्तानपुर निवासी मनोज प्रधान ने पर्चा दाखिल कर दिया है। मनोज कुमार गांव सुल्तानपुर के प्रधान भी रह चुके हैं। समाजसेवा में अग्रणी रहने वाले मनोज प्रधान ने बताया कि मेरे क्षेत्र के लोग ही मेरी पार्टी है। क्षेत्र के सभी लोग मेरा परिवार है। नामांकन के दौरान उनकी प्रस्तावक निवर्तमान ग्राम प्रधान अरुणिमा त्यागी रहीं। मनोज प्रधान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों का ही प्यार है कि उनके कहने पर उन्होंने निर्दलीय के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। जाति, धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों का उन्हें सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समय कम है और क्षेत्र बड़ा है, इसलिए वे अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कार्य तेजी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का चंहुमुखी विकास कराना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। विकास कार्य में कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा। मनोज प्रधान ने बताया कि ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व विकास संघर्ष समिति में संयोजक रहते हुए उन्होंने कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान कराई थी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर सात में 21 गांव हैं। इनमें नेकपुर, खिराजपुर, बिंहग, रावली कलां, मिलक रावली, जलालपुर ढिंडार, हुसैनपुर, छज्जुपुर, मनौली, रेवड़ी-रेवड़ा, भदौली, मिलक चाकरपुर, सुल्तानपुर, सलेमाबाद, सरना, सहबिस्वा, रघुनाथपुर-जलालपुर, शोभापुर, नबीपुर, असालतपुर, बसंतपुर सैंथली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button