राज्यलेटेस्टस्लाइडर

मुख्य सचिव ने लोक भवन एवं सचिवालय में कार्यालयों एवं विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया

  • पत्रावलियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाये
  • पत्रावलियों का अनिवार्य रूप कराया जाये डिजिटाइजेशन
  • कार्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये
    लखनऊ।
    मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने लोक भवन एवं सचिवालय स्थित कार्यालयों, विभिन्न अनुभागों आदि का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पत्रावलियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाये ताकि उन्हें ढूंढने में समय न लगे। जिन पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन नहीं हुआ है, उन्हें अनिवार्य एवं समयबद्ध डिजिटाइज्ड करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि जो खराब उपकरण हैं, उन्हें या तो ठीक करा लिया जाये अथवा ठीक न होने की स्थिति में उन्हें वापस जमा करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये, जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार कार्यालय को भी स्वच्छ रखा जाये, इससे कार्य निष्पादन हेतु बेहतर वातावरण बनता है तथा लोग बीमारियों से दूर रहेंगे। उन्होंने टॉयलेट्स की विशेष सफाई पर बल दिया। उन्होंने भवनों में स्थापित अग्नि शमन उपकरणों का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि नियमित अंतराल पर इनकी चेकिंग की जाये तथा हमेशा इन्हें क्रियाशील रखा जाये।
    न्याय अनुभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अनुभाग के स्टोर रूम की क्षमता बढ़ायी जाये तथा निस्तारित फाइलों को स्टोर रूम में रखा जाये। रिकॉर्ड रूम को मॉर्डनाइज किया जाये। निष्प्रयोज्य सामग्री को ई-आॅक्शन के माध्यम से नीलाम किया जाये। उन्होंने कहा कि सचिवालय परिसर में चुनाव सम्बन्धी पोस्टर दीवार, मेज, अलमारी, लिफ्ट आदि में न चिपकाये जायें तथा विभागों की उपलब्धियों के पोस्टर अनुभागों की दीवारों पर लगवाये जायें। सचिवालय की कैंटीन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता पर विशेष बल देते हुये कहा कि कैंटीन में फीडबैक रजिस्टर भी रखा जाये, जिससे कि लोग अपना फीडबैक भी दे सकें।
    वित्त विभाग के निरीक्षण के दौरान अनुभाग में अच्छी साफ-सफाई एवं पत्रावलियों एवं अभिलेखों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पर उन्होंने अपर मुख्य सचिव वित्त की प्रशंसा की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
    इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव, स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव अमृत त्रिपाठी एवं डॉ. अनिल कुमार सहित सचिवालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button