राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

16 को भगवंत मान लेंगे सीएम पद की शपथ, 13 को केजरीवाल के साथ करेंगे रोड शो

नई दिल्ली। पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी की निगाह अब 2024 चुनाव पर टिक गई हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जा चुके भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। बताया जा रहा है भगवंत मान ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है लेकिन इससे पहले उन्होंने दिल्ली आकर पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विस्तृत चर्चा की। पार्टी विधायकों से बैठक करने के बाद वे राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बताया जा रहा है कि 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृतक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की भगवंत मान शपथ लेंगे। समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण से पहले भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button