राज्यलेटेस्टस्लाइडर

सीएम योगी ने 20 मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  • लाभार्थी पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लगन व परिश्रम से करें अपने दायित्वों का निर्वाहन
    लखनऊ।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में 20 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लगन व परिश्रम से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दिवंगत कर्मियों के सेवागत लाभ का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि किसी भी दिवंगत कर्मी का कोई भी ड्यूज किसी भी दशा में बकाया नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 81 कोविड एवं नॉन कोविड दिवंगत सरकारी कर्मियों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 27 मृतक कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसमें से आज उपस्थित 20 लोगों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया गया। शेष 54 में से 13 लोगों के नियुक्ति प्राधिकारी शासन स्तर पर होने के कारण उनकी नियुक्ति का प्रकरण शासन स्तर पर भेज दिया गया है। 41 लोगों ने अपने व्यक्तिगत कारणों से समय की मांग की है, जिसे भी शासन स्तर पर प्रेषित किया गया है। इस दौरान पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button