राज्यलेटेस्टस्लाइडर

पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

गाजियाबाद। पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। पिछड़ी जातियों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप को भाजपा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को पार्टी हाईकमान द्वारा की गई घोषणा के बाद जैसे ही नरेन्द्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों को लगी तो बधाई देने वालों के फोन घनघनाने लगे। पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बता दें कि बसपा का साथ छोड़ने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। महर्षि कश्यप जयंती के मौके पर वे प्रत्येक बड़ा आयोजन करते आ रहे हैं। भाजपा में ज्वाइनिंग के बाद जब उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन किया था तो घंटाघर रामलीला का मैदान छोटा पड़ गया था। उनके द्वारा आयोजित सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देखकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री अतुल गर्ग गदगद हो गए थे। पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप वेस्ट यूपी ही नहीं बल्कि पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों में पिछड़ी जातियों के हितों को लेकर संघर्ष करते आए हैं। पार्टी ने अब उन्हें पिछड़ा वर्ग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
राजा वर्मा का कटा पत्ता, किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गोरखपुर के कामेश्वर सिंह को
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर निवासी कामेश्वर सिंह को बनाया है। इससे पूर्व राजा वर्मा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मेरठ निवासी कुंअर बासित अली को, युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी फर्रूखाबाद को बनाया है। महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य औरेया निवासी गीता शाक्य को बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर को बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष संजय गौण्ड को बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button