अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

तालिबान का स्वयंभू गवर्नर मारा गया, खतरनाक मोड़ पर अफगानिस्‍तान और तालिबान की लड़ाई, 385 आतंकी ढेर

काबुल। अफगानिस्‍तान में कई मोर्चों पर सुरक्षा बलों की तालिबान आतंकियों से भीषण लड़ाई जारी है। समाचार के अनुसार बीते 24 घंटे में 385 तालिबान आतंकी मारे गए हैं जबकि 210 घायल हुए हैं। युद्ध के नए चरण में प्रवेश करने से अफगानिस्तान एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।

समाचार के मुताबिक तालिबान आतंकियों ने शुक्रवार को काबुल में हमला करके सरकारी मीडिया केंद्र के निदेशक की हत्या कर दी। तालिबान आतंकी छोटे प्रशासनिक जिलों को अपने नियंत्रण में लेने के बाद अब प्रांतीय राजधानियों को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस कड़ी में तालिबान आतंकियों ने शुक्रवार को दक्षिणी निमरूज प्रांत की राजधानी जरंज पर कब्जा कर लिया। वहीं सरकार का कहना है कि जरंज में कई मोर्चों पर लड़ाई अब भी जारी है। प्रांत के गवर्नर अब्दुल करीम बरहावी जरंज से भागकर बुर्जक जिले में शरण लेने पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार तालिबान आतंकी उत्तरी अफगानिस्तान के जावजान प्रांत की राजधानी शेबरघन में दाखिल हो चुके हैं। शेबरघन में कई मोर्चों पर अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भारी लड़ाई जारी है।

अफगान मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में अफगान सेना ने 385 तालिबान आतंकी मार दिए, 210 घायल हुए हैं। नमरुज प्रांत में तालिबान का स्वयंभू गवर्नर अब्दुल खालिक मारा गया है। जरंग शहर में हमले के दौरान अफगान सेना ने उसे मार गिराया। यहां सेना और तालिबान आतंकियों के बीच रात पर जमकर संघर्ष हुआ। जौजान प्रांत के शहर शबरगान में सात दिन से भीषण संघर्ष चल रहा है। यहां तालिबान आतंकी सरकारी इमारतों में घुस गए। शबरगान में तालिबान आतंकियों ने पूरी तरह से कब्जा करने का दावा किया है। इधर मंत्रालय ने कहा है कि शबरगान से आतंकियों को दोबारा खदेड़ दिया गया है।

वहीं, मौजूदा वक्‍त में अफगानिस्तान एक खतरनाक मोड़ पर है। ग्रामीण इलाकों पर कब्जा करने करने के बाद तालिबान आतंकियों ने बड़े शहरों पर हमला करना शुरू कर दिया है। कंधार, हेरात और हेलमंद की प्रांतीय राजधानियां दबाव में आ गई हैं। तालिबान आतंकियों के हमले के चलते आम लोग पलायन को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार तालिबान नागरिकों की हत्या कर रहा है। मालिस्तान में पिछले एक सप्ताह में 40 नागरिकों की हत्या कर दी गई है। माताखान जिले में एक बच्चे की उसके माता-पिता के सामने हत्या कर दी गई। जिलों में कब्जा किए जाने के बाद तालिबान नागरिकों को मार कर लूटपाट कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button