शहर

जीवन में योग का अत्यधिक महत्व: विनोद जिंदल

  • लीलावती रामगोपाल स्कूल में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
    गाजियाबाद।
    लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर गंग नहर, मुरादनगर में सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ आॅनलाइन व आॅफलाइन मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार जिंदल, अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय सहित सैकड़ों विद्यार्थी व अभिभावक योग में आॅनलाइन शामिल हुए तथा स्कूल के प्रधानाचार्य सोमगिरी, योग शिक्षक अमित चौधरी, रेशम, हरीश त्यागी ,राहुल चौहान, महेश तोमर ,अरविंद कुमार, डीएस राणा, रिंकू राय, पल्लवी, रेखा, सिमरन ,वर्षा ,हरिओम सहित सभी कर्मचारी आॅफलाइन योग दिवस पर सम्मिलित हुए। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक विनोद जिंदल ने सभी को योग दिवस पर सम्मिलित होने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया व कोविड -19 से सुरक्षित रहने में योग का कितना महत्वपूर्ण स्थान है, इस पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button