लेटेस्टशहर

जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

गाजियाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। विजयनगर में गरीबों को भोजन वितरित किया गया। सोशल आउटरीच प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन विक्रम पांडेय के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण में भाग लिया। सोशल आउटरीच प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता व महानगर अध्यक्ष आसिफ सिददीकी के नेतृत्व में विजयनगर सम्राट चौक पर निर्धन लोगों को भोजन वितरित किया। कर अपने नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा चड्ढा व प्रदेश सचिव पूनम बहल ने कहा कि देश में इस समय अगर कोई सच बोलने की ताकत रखता है तो वे हैं राहुल गांधी। प्रधानमंत्री मोदी के झूठ के सामने ईमानदारी से अहिंसा की नीति पर चलकर डटकर मुकाबला रखने की कोई ताकत रखता है तो वह हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी। प्रधानमंत्री मोदी की झूठ की प्रकाष्ठा से मुकाबला राहुल गांधी कर रहे हैं। दलित, शोषित और वंचित में सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही है जिसका नाम राहुल गांधी है। हम सबको गर्व है कि हम राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करते हैं। सोशल आउटरीच विभाग के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्त और महानगर अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से कहा राहुल गांधी हमें सत्य की राजनीति करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारा नेता झूठा नहीं बल्कि सच्चा है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अहसान अली ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी हमेशा अपने नेताओं के निर्देशानुसार काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। प्रदेश सचिव अमित भारद्वाज और सोशल मीडिया सह प्रभारी वसीम कुरैशी ने संयुक्त रूप से लोगों को भोजन वितरित करते हुए कहा कि आगे भी हम इस तरह की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीसीसी सुरेंद्र शर्मा, उज्जवल गर्ग, राजा खान, इमरान, शाहिद, सोहेल खान, वकील अब्बासी, शकील अब्बासी, राशिद सैफी, अक्षय बहल, प्रदीप बहल, रेशमा, करिश्मा, अनुज, पंकज व अमित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button