अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में अब नहीं मिलेगी मौत की सजा, दुनिया में 97 देश ऐसे हैं जहां मौत की सजा खत्म किया गया

सिएरा लियोन। पश्चिम अफ्रीकी स्टेट सिएरा लियोन 23 वां देश बन गया जहां मौत की सजा का प्रविधान खत्म कर दिया गया। सिएरा लियोन के 1991 के संविधान में बताया गया कि मौत की सजा मर्डर, डकैती और राजविद्रोह के आरोपी होने पर दी जा सकती है। पिछले साल सिएरा लियोन में 39 लोगों को मौत की सजा दी गई थी और 2019 में यह आंकड़ा 21 था। पिछले साल के अंत में यह संख्या 94 हो गई थी।

दुनिया में 97 देश ऐसे हैं जहां मौत की सजा को खत्म कर दिया गया है। इन देशों में किसी भी अपराध के दोषी को मौत की सजा नहीं दी जाती है। मृत्यु दंड को रोकने वाले देशों की लिस्ट में दक्षिणी अफ्रीका के देश सिएरा लियोन का नाम जुड़ गया है।
यहां के सांसदों ने मुत्यु दंड की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए वोटिंग की।

मालूम हो कि दुनियाभर के देशों में सजा के लिए कार्रवाई की जाती है और इसके लिए सबका तरीका अलग-अलग है। 58 देश मौत की सजा के लिए फांसी का तरीका अपनाते हैं वहीं 73 से अधिक देश मौत की सजा के तहत दोषियों को गोली मार देते हैं। इनमें से 45 देश अपराधियों को फायरिंग स्क्वाड के सामने खड़ा कर सजा देते हैं। इसके अलावा छह देशों में पत्थर तब तक मारते हैं जब तक अपराधी की मौत न हो जाए। पांच देशों में जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत की नींद सुला देते हैं। इन सबके अलावा दुनिया के तीन देशों में मौत की सजा के लिए दोषी के सिर को काट दिया जाता है।

दरअसल सिएरा लियोन के 1991 के संविधान में डकैती, हत्या, राजद्रोह और विद्रोह के लिए मौत की सजा का प्रविधान किया गया था। शुक्रवार की वोटिंग के बाद अब मौत की सजा की बदले कम से कम 30 साल की कैद दी जाएगी। इससे यहां जिन 99 लोगों को मौत की सजा दी गई है उन्हें राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button