अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

अफगान सेना को मिली एक बड़ी सफलता, गृहयुद्ध में तालिबान वार्ताकार के बेटे अब्दुल हक ओमारी को मार डाला

फगानिस्तान। तालिबानियों के लगातार हमलों और आतंक के बीच युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के संघर्ष में अफगान सेना को एक बड़ी सफलता मिली है।‌ अफगानी सेना ने पख्तिया में तालिबान के उप सैन्य प्रमुख अब्दुल हक ओमारी को मार डाला है।

पख्तिया में तालिबान का उप सैन्य प्रमुख अब्दुल हक ओमारी एक तालिबान नेता का बेटा था जो दोहा में तालिबान वार्ता दल का भी हिस्सा है। अफगानिस्तान के एक समाचार संगठन ने इस बात कि पुष्टि की और कहा कि दोहा में तालिबान वार्ताकार मोहम्मद नबी ओमारी के बेटे अब्दुल हक ओमारी अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ गोलाबारी में मारे गए हैं।

बता दें कि अब्दुल हक ओमारी तालिबान नेता का बेटा था, जो दोहा में तालिबान वार्ता दल का भी हिस्सा हैं। लंबे वक्त से चल रहे अफगानिस्तान में तालिबानियों के आतंक के बाद अफगान सेना के लिए यकीनन यह बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि मोहम्मद अनस हक्कानी, तालिबान वार्ता दल के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। और उनका जन्म पक्तिया प्रांत में हुआ था। अनस हक्कानी, अमेरिकी विश्वविद्यालय अफगानिस्तान में पढ़ाने वाले दो विदेशी प्रोफेसरों के बदले में 2019 में जेल से रिहा किया गया था। अनस हक्कानी, हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी के बेटे हैं और 2014 में अफगान सेना द्वारा कब्जा किए जाने से पहले वह दूसरे स्थान पर था।

अफगान सेना द्वारा तालिबान के उप सैन्य प्रमुख अब्दुल हक ओमार की गई हत्या के बाद तालिबान वार्ता दल के सदस्य अनस हक्कानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ओमारी के निधन की पुष्टि की। हालांकि, अनस हक्कानी ने इस बात का विवरण नहीं दिया कि आतंकवादी कब, कहां कैसे मारा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button