शहर

हमेशा भाजपा के लिए मददगार साबित हुए हैं औवेसी: महताब खान

गाजियाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब खान का आरोप है कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए औवेसी उत्तर प्रदेश में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि क्या मुसलमान अकेला भाजपा से लड़ सकता है, क्या कोई मुस्लिम पार्टी भाजपा को हरा सकती है, दोनों सवालों का एक ही जवाब है और वह है नहीं। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में मुस्लिम नौजवानों को यही पाठ पढ़ाया जा रहा है, यह कोई बड़ा रहस्य नहीं। साफ है कि औवेसी भाजपा के लिए और भाजपा औवेसी के लिए फायदा पहुंचाने की कोशिश में है।

भाजपा जानती है कि अबकी बार चुनाव जीतना कोई आसान काम नहीं है, इसीलिए औवेसी बिहार के बाद यूपी में फार्मूला दोहराने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि 403 सीट वाले उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर ही औवेसी क्यों चुनाव लड़ना चाहते हैं। औवेसी मजलिस और भाजपा का एक ही मकसद है, कांग्रेस को रोकना।

औवेसी भाजपा के लिए किसी हथियार से कम नहीं हैं। जब-जब भाजपा संकट में आती है तब-तब औवेसी कोई न कोई मुद्दा उठाकर लाती है और गोदी मीडिया उसे इस तरह से पेश करती है जैसे उस मुद्दे को भारत के मुसलमानों ने मिलकर उठाया हो। बिहार चुनाव के बाद सब समझने लगे हैं कि कौन किसके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button