राज्यलेटेस्ट

सीएम योगी ने दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट डीके गुप्ता व लोक गायक संतराज गोरखपुरी के परिजनों को दी 5-5 लाख की आर्थिक सहायता राशि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट डीके गुप्ता तथा दिवंगत लोक गायक संतराज गोरखपुरी के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किये। उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट स्व. डीके गुप्ता की पत्नी कुसुम गुप्ता तथा लोक गायक स्व. संतराज गोरखपुरी की पत्नी बिंदु देवी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि दु:ख और संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button