लेटेस्टशहर

मुरादनगर नगर पालिका पर भेदभाव का आरोप, लगे हैं कूड़े के ढेर

गाजियाबाद। मुरादनगर नगर पालिका परिषद पर एक बार फिर भेदभाव किए जाने के आरोप लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सफाई से मुंह मोड़ रहे हैं। मुरादनगर से जलालपुर-शोभापुर सहित 25 गांवों का आना जाना होता है। सफाई व्यवस्था का हाल यह है सड़क के बीचोंबीच कुड़े के अम्बार लगे हुए हैं। साथ ही साथ लगभग दो वर्ष से नाले के पुल की एक तरफ की दीवार टूटी हुई है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले वर्ष एक परिवार को रिश्तेदारी में छोड़कर आ रहे मेरठ निवासी कार सहित नाले में गिर गए थे। र्इंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली भी नाले में गिर चुकी है। बाइक सवार लोग तो रोजाना ही फिसलते रहते हैं। नगर पालिका परिषद शायद श्मशानघाट की छत गिरने जैसे बड़े हादसे के इन्तजार में है। अब से पहले भी नाले के पुल को लेकर शिकायत की गई लेकिन पालिका के अधिकारी और पालिका अध्यक्ष समस्या से मुंह मोड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईदगाह कॉलोनी को लेकर पालिका द्वारा भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button