लेटेस्टशहर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद जेके गौड़ रालोद में शामिल

गाजियाबाद। कांग्रेस से एमएलसी स्रातक का चुनाव लड़ने वाले शिक्षाविद जेके गौड़ शनिवार को रालोद में शामिल हो गए हैं। रालोद प्रमुख जयंती चौधरी के दिल्ली आवास पर उन्होंने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। जेके गौड़ को रालोद में शामिल कराने में पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजपाल सिंह का बड़ा हाथ है। तेजपाल सिंह के नेतृत्व में ही जेके गौड़ अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए। जेके गौड़ से जब इस संबंध में बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। रालोद के वरिष्ठ नेता तेजपाल सिंह ने बताया कि जेके गौड़ एमएलसी स्रातक चुनाव से पहले ही रालोद में शामिल होना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से पार्टी में नहीं आ सके थे। तेजपाल सिंह ने बताया कि उस दौरान जेके गौड़ ने कहा था कि चुनाव जीतू या हारुं, वे रालोद में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने अपना वायदा निभाया और रालोद में शामिल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button