आर.के.जी.आई.टी. फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे

- आईपीए दिल्ली स्टेट ब्रांच के सहयोग से कार्यक्रम किया गया आयोजित

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित आर.के.जी.आई.टी. फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे 2025 के अवसर पर निर्धारित थीम थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट पर 24, 25 और 26 सितम्बर 2025 को तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न इवेंट्स जैसे ओरल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं फॉर्मूेलेशन डी.आई.वाई. में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने कौशल एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. राजेश अग्रवाल, जनरल मैनेजर, मोदी फार्मेसी लिमिटेड, मोदीपुरम, डॉ. विपिन कुमार, हेड आॅफ डिपार्टमेंट, क्लिनिकल फामार्कोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, नई दिल्ली, जिन्होंने फामेर्सी से जुड़े समकालीन विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
साथ ही डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, फार्मासिंथ लेबोरेटरीज, नई दिल्ली ने अपने प्रेरणादायी विचारों और उत्कृष्ट हास्य शैली से छात्रों को उत्साहित किया। फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से छात्रों ने प्रभावशाली प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। यह संपूर्ण कार्यक्रम अभिनव अग्रवाल, डीन एकेडमिक्स, आर.के.जी.आई.टी. फामेर्सी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा तथा चीफ प्रॉक्टर डॉ. एच.सी. गर्ग की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संपूर्ण आयोजन डॉ. मोनिका सचदेवा, प्रिंसिपल, आर.के.जी.आई.टी. फार्मेसी के सक्षम दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



