आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में बेसिक लाईफ सेवर्स स्किल्स पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मुरादनगर; आई0टी0एस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर द्वारा हेल्थ केयर स्किल्स फाउंडेशन के सहयोग से दिनांक 17 एवं 19 मार्च, 2026 को बेसिक लाईफ सेवर्स स्क्लिस कोर्स (बी0एल0एस0एस0सी0) कोर्स का सफल आयोजन किया गया। संजीवनी क्रिया एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों का प्रशिक्षण सभी बी0डी0एस छात्रों के लिए अनिवार्य है। संस्थान द्वारा बी0डी0एस0 छात्रों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनिल कुमार, कोर्स डायरेक्टर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसमें संस्थान के 90 से अधिक बी0डी0एस विद्यार्थियों ने सहभागिता की। आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेसिक लाईफ सपोर्ट, कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटैशन (सी0पी0आर0), ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर के उपयोग तथा दम घुटने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक एवं गहन प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराया गया। इस हृदय संबंधी आपात स्थितियों एवं अन्य चिकित्सा परिस्थितियों में रोगियों के जीवन की रक्षा करने तथा आकस्मिक मृत्यु की संभावनाओं को कम करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। साथ ही उन्हें अपने नियमित दंत चिकित्सा अभ्यास में बेसिक लाईफ सर्पोट प्रशिक्षण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि रोगियों एवं समाज को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। अंत में इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी छात्रों ने आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।



