सड़कें होंगी अपनी, जब हवा होगी स्वच्छ

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यूपीपीसीबी व राहगीरी फांडेशन के साथ किया ब्रेथ आफ चेंज अभियान का शुभारंभ
- कल सुबह नौ बजे कमला नेहरुनगर से निकलेगी रैली







गाजियाबाद। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राहगीरी फाउंडेशन के साथ मिलकर शुक्रवार को ‘ब्रेथ आफ चेंज’ अभियान की शुरूआत की है। यह बहुआयामी पहल एक उच्चस्तरीय तकनीकी कार्यशाला और सार्वजनिक भागीदारी के लिए एक ओपन स्ट्रीट इवेंट को जोड़ती है, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के जिलों में शुरू होकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए स्वच्छ हवा हेतु प्रणालीगत परिवर्तन लाना है। इसके लिए लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में गाजिÞयाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरों और अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग रिसोर्स लैब एक प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र के रूप में कार्य करेगी, जिससे शहर के अधिकारी धूल प्रदूषण की रोकथाम और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए टिकाऊ सड़क डिजाइन सिद्धांतों को अपनाने के लिए सशक्त होंगे। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की उच्च स्तर की समस्या खासकर मानसून के बाद और सर्दियों में मौसम की परिस्थितियों के कारण और बढ़ जाती है। प्रदूषण के मुख्य स्रोतों में सड़कों और खुले स्थानों से उड़ती धूल लगभग 18-38% तक पार्टिकुलेट मैटर का योगदान करती है, जो खराब सड़क डिजाइन, कच्चे शोल्डर, असफल ड्रेनेज और अपर्याप्त सफाई से उत्पन्न होती है। वहीं, वाहनों से उत्पन्न उत्सर्जन 20-41% तक है।
नई सीएक्यूएम रिसोर्स लैब कम्प्लीट स्ट्रीट्स की रूपरेखा स्रोत पद्धति प्रदान करती है, जिससे सड़कों और खुले स्थानों से उड़ती धूल को नियंत्रित किया जा सके। कार्यशाला में राइट आॅफ वे के भीतर हरियाली, पैदल यात्री, साइकलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई। साथ ही, निर्माण स्थल की धूल और अपशिष्ट जलने जैसे अन्य बड़े प्रदूषण स्रोतों को रोकने के सर्वोत्तम उपाय प्रस्तुत किए गए। यह कार-केन्द्रित दृष्टिकोण से लोगों-केन्द्रित दृष्टिकोण की ओर बदलाव की दिशा है। इस संदेश को सीधे समुदाय तक पहुँचाने के लिए कल सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
ब्रेथ आॅफ चेंज, ओपन स्ट्रीट इवेंट केंद्रीय विद्यालय रोड, कमला नेहरू नगर, गाजिÞयाबाद, उत्तर प्रदेश
समय: शनिवार, 30 अगस्त, सुबह 9:00 बजे होगा। यह कार्यक्रम स्वच्छ और हरी-भरी सिटी के लिए ऊर्जा, मजा और संवाद से भरपूर सुबह का अनुभव देगी। परिवारों को आमंत्रित किया गया है कि वे एक दिन के लिए बिना कार वाली सड़क पर आर्ट इंस्टॉलेशन, साइकलिंग, स्केटिंग, पैदल चलना व खेलना, तथा स्वच्छ हवा पर आधारित स्ट्रीट प्ले का आनंद लें।
यूपीपीसीबी गाजियाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला, ‘ब्रेथ आॅफ चेंज’, गाजिÞयाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विशेषज्ञों और अधिकारियों को एनसीआर में वायु प्रदूषण के समाधान हेतु एक साथ लेकर आई है। सीएकक्यूएम के डॉ. एस. डी. अत्री अपने तीन दशकों के अनुभवात्मक नेतृत्व के जरिये सीएक्यूएम रिसोर्स लैब की मिशन को शहर नियोजन में स्वच्छ हवा और जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में स्थापित करेंगे। डॉ. एस. डी. अत्री, मेम्बर (टेक्निकल), सीएक्यूएम ने सहयोग की महत्ता पर बल दिया,’ब्रेथ आॅफ चेंज’ कार्यशाला एक आह्वान है, जो हमारे इंजीनियरों और अधिकारियों को ठोस समाधान लागू करने के उपकरण प्रदान करती है। इन तकनीकी रूपरेखाओं की सफलता अंतत: स्वच्छ हवा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है।
राहगीरी फाउंडेशन की सहसंस्थापक सारिका पांडा भट्ट ने कहा कि ओपन स्ट्रीट इवेंट लोगों को केन्द्रित शहर का लाइव डेमोंस्ट्रेशन है। हमारी सड़कों को एक दिन के लिए सुरक्षित और खुशहाल बनाकर, हम स्थायी सोच और अधिक रहने योग्य तथा सांस लेने लायक शहरों की दिशा में जमीनी आंदोलन को प्रेरित कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के नौ चिन्हित शहरों में रोड डस्ट नियंत्रण के लिए शहर एक्शन प्लान लागू करने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिसके लिए मौजूदा वित्तीय वर्ष में आर्थिक प्रतिबद्धताओं को सुरक्षित किया जा चुका है।



