लेटेस्टशहर

निगम के सिटी जोन प्रभारी का कारनामा, खोखे पर ताला लगाकर ले गए चाबी

गाजियाबाद। नगर निगम के अधिकारी निरंकुश होते जा रहे हैं। निगम के सिटी जोन प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। सिटी जोन प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने एक खोखे में दुकान करने वाले गरीब व्यक्ति का खोखा बंद करा दिया। इतना ही नहीं खोखे में ताला लगवाकर चाबी भी सिटी जोन प्रभारी अपने साथ ले गए। तीन दिन से पीड़ित जोनल प्रभारी से खोखे की चाबी मांग रहा है लेकिन उसे चाबी नहीं दी जा रही है। अब पीड़ित ने नगरायुक्त से मामले की शिकायत की है।
गांव रहीसपुर निवासी नाजिम के पिता इरशाद सिद्दीकी का घंटाघर अनाज मंडी में खोखा है। खोखे का वे नगर निगम को मासिक किराया भी देते हैं। आरोप है कि एक अक्टूबर को निगम के जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा आए और जबरन उनका खोखा बंद करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि खोखे पर ताला लगवाने के बाद उसकी चाबी भी सिटी जोन प्रभारी अपने साथ ले गए। तीन दिन से लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मिल नहीं रहे हैं और न ही खोखे पर ताला लगाने का उचित कारण बता रहे हैं। हार थककर अब उन्होंने पूरे मामले की शिकायत नगरायुक्त से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button