उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

विजय नगर में प्राधिकरण भीमाबाई पार्क को ‘संविधान स्मृति पार्क’ के रूप में करेगा विकसित

  • प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स और सदर विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में दिया गया प्रस्तुतिकरण
  • संविधान निमार्ताओं व अन्य महापुरुषों के बारे मे जान सकेंगे लोग
  • बच्चों के खेल कूद की व्यवस्था की जायेगी सुनिश्चित
    गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण लाइनपार के 1.48 हेक्टेयर के भीमाबाई पार्क को संविधान स्मृति पार्क के रूप में विकसित करेगा। इस कड़ी में प्राधिकरण के सभागार में प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स एवं सदर विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस बीच तय हुआ कि पार्क में संविधान गैलरी पाथ-वे के तौर पर रखी जायेगी और संविधान की बड़ी स्मृति लगाई जाएगी। इसके साथ-साथ साहित्य वाटिका होगी और संविधान निर्माताओं की स्मृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की जा सकेगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी स्थल उपलब्ध होगा और भविष्य में किसी तरह की सभा आदि का आयोजन हो सकें। इसके लिए भी स्थल रखा जायेगा। पार्क के एक हिस्से में भीमाबाई की भी स्टेचू भी स्थापित की जाएगी। बैठक के दौरान तय हुआ कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण इस पूरी परियोजना को धरातल पर साकार करने के लिए जल्द आर एफ पी (ईओआई ) अपलोड करेगा, ताकि अनुभवी एजेंसी के माध्यम से पार्क को विकसित किया जा सके। बैठक के दौरान प्रतीक ग्रैंड सिटी से लगे चौराहे को भी यातायात के दबाव के मददेनजर भविष्य में जाम की समस्या दूर हो सके। इसके सौंदर्यीकरण करने का फैसला लिया गया। इसके लिए प्राधिकरण के द्वारा जल्द डिजाइन तैयार कराया जाएगा। विधायक संजीव शर्मा के द्वारा प्राधिकरण से भीमाबाई पार्क व जंक्शन को विकसित कराए जाने के लिए हाल ही में प्रस्ताव भेजा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button