लेटेस्टशहर

एसएसपी मुनीराज जी ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

गाजियाबाद। शहर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए नियुक्त किए गए एसएसपी मुनीराज जी संकट में फंसे लोगों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। एक बार नहीं बल्कि कई बार उनके द्वारा किए गए कार्यों की खबरें मीडिया में आ चुकी हैं। बुधवार की सुबह भी एसएसपी मुनीराज जी जब अपने आवास से निकलकर आ रहे थे तभी हिन्ट चौराहे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उन्होंने अपनी एस्कार्ट गाड़ी से यशोदा अस्पताल पहुंचाया। आसपास लोगों की भीड़ की मदद से उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान को बचाने में डाक्टरों को मदद की। थाना प्रभारी कविनगर व चौकी प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button