लेटेस्टशहर

श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ने किया भूमि पूजन

गाजियाबाद। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल गाजियाबाद द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर रोड पर आयोजित किया गया। इसमें संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा भूमि पूजन किया गया जिसमें पंडित जी ने श्याम बाबा की विधिवत पूजा अर्चना की। यह कार्यक्रम पिछले 18 वर्षों से विधिवत नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया जाता रहा है। कार्यक्रम बहुत ही भव्य स्तर पर किया जाता है जिसमें भारतवर्ष के प्रमुख पार्श्व गायक अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी करते हैं और अपने भजनों के माध्यम से श्याम बाबा को रिझाते हैं। संस्था के चेयरमैन एके तिवारी, अध्यक्ष अशोक गर्ग, महामंत्री पुलकित सिंघल, मुख्य संरक्षक अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, अमित अरोड़ा, अनूप जैन, संतराम यादव, केके स्वामी, मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, योगेश अग्रवाल, दीपक नरूला, जितेंद्र यादव, प्रवीण गुप्ता, प्रतीक सिंघल, मनोज गुप्ता, अशोक सिंघल, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र चौहान एवं शहर के प्रमुख समाजसेवी श्याम प्रेमी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button