राजनीतिलेटेस्टशहर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर से सरदार एस पी सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/ गाजियाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता व अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई व शुभकामनाएं दी तथा पार्टी की रीतियों व नीतियों पर चर्चा भी की। यहां यह उल्लेखनीय है कि तारिक मंसूर पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चेयरमैन रहे हैं और इस नाते वह एमएईएफ में गवर्निंग बाड़ी के सदस्य थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गत नौ वर्षों में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास की नीति से बिना किसी तुष्टिकरण के समाज के सभी वर्गों को पर्याप्त सम्मान मिला है। अब वर्ष 2024 के चुनावों में पार्टी पीएम मोदी के मार्गदर्शन व अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में तीसरी बार पार्टी बड़ी जीत हासिल कर सत्ता में पुन: मोदी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी। विश्व में अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण भारत की गिनती विश्व के पांच बड़े देशों में हो रही है। चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग से भी भारत को विश्व में नई पहचान मिलेगी, इसके लिए देश के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button