लेटेस्टशहर

रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर व गाजियाबाद सेंट्रल ने टीबी से ग्रसित ग्रसित 50 बच्चों को बांटी पौष्टिक आहार की किट

गाजियाबाद। नोएडा सेक्टर-110 यथार्थ हॉस्पिटल के पास बघेल के प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र पर रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर और रोटरी क्लब आँफ गाजियाबाद सेंट्रल ने आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के नेतृत्व में टीबी से ग्रसित 50 बच्चों को न्यूट्रिशन फूड बांटा। इसके साथ ही बच्चों को पोषाहार बांटकर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को न्यूट्रिशन फूड में हॉर्लिक्स,दाल, चना, दलिया, सोयाबीन, गुड, प्रोटीन और अन्य पौष्टिक आहार के पैकेट बांटे गए हैं। बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो ललित खन्ना, प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर यतेंद्र और डा धीरज कुमार भार्गव ने संयुक्त रूप से शिविर की शुरूआत की। रो. ललित खन्ना ने बताया कि आरएचएएम फाउंडेशन और रोटरी क्लब लंबे समय से समाज की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। फिलहाल, टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार किट देने का अभियान शुरू किया गया है। अभियान के अंतर्गत 50 मरीजों को छह महीने के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यूट्रिशन फूड मिलने से बच्चों के भीतर बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होगी। आरएचएएम फाउंडेशन और रोटरी क्लब लगातार स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आगे भी भविष्य में इसी तरह से काम किया जाएगा। वहीं डॉक्टर यतेंद्र और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की टीबी टीम से अम्बुज पांडेय ने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन और क्लब का टीबी मुक्त अभियान में सराहनीय योगदान कर रहे हैं। इससे बच्चों को संतुलित आहार मिल रहा है, इसके साथ ही मरीज बीमारी के प्रति जागरूक हो रहे हैं। वहीं, आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डा. धीरज कुमार भार्गव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रोटरी क्लब, रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन और आरएचएएम फाउंडेशन दिल्ली-एनसीआर में टीबी से ग्रसित लोगों को पौष्टिक आहार की किट देकर लाभांवित कर रहे हैं। डा. भार्गव ने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन की ओर से गाजियाबाद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 500 से अधिक बच्चों को गोद लिया गया है। इसके साथ ही टीबी से ग्रसित लोगों का बीमारी के प्रति नजरिया बदलने लगा है। इससे मरीजों के भीतर बीमारी से लड़ने के लिए सकारात्मक सोच पैदा होगी। डा. भार्गव का कहना है कि सकारात्मक सोच से किसी भी बीमारी को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने सभी आंगुतकों का आभार जताया। इस अभियान में रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर की अध्यक्ष रो. मनीषा भार्गव, रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सेफरोन की अध्यक्ष रो. कुनिका भार्गव और रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष रो. प्रदीप गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जब तक देश टीबी मुक्त नहीं हो जाता है तब तक उनका न्यूट्रिशन फूड बांटने का अभियान इसी तरह जारी रहेगा। कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही पौधे बांटे गए। इस मौके पर रो दयानंद शर्मा, रो. प्रदीप गुप्ता, रो. दयाराम यादव, रो. अपूव राज आदि मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल की टीबी टीम से इंदर, पवन भाटी, अमर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button