लेटेस्टशहर

जयंती पर याद किए गए चौ. चरण सिंह, रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन

गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय मेरठ रोड पर हवन पूजन द्वारा चौधरी साहब को याद किया गया। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिला एवं महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर हवन किया। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पाल प्रमुख, आॅडी त्यागी, जिला महासचिव प्रदीप त्यागी, महेंद्र चौधरी, विनीत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button