राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

लखीमपुरी में 8 लोगों की मौत के बाद यूपी में राजनीतिक पारा हाई

-अखिलेश, प्रियंका, सतीश चन्द्र मिश्रा, जयंत चौधरी को नहीं जाने दिया लखीमपुरी
-घर के बाहर ही अखिलेश यादव धरने पर बैठे
लखनऊ।
लखीमपुरी में किसानों को कार से कुचलने की घटना के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा हाई हो गया है। सीएम योगी जहां इस पूरे मामले में पल पल की नजर बनाए हुए हैं वहीं उपद्रव के बाद इंटरनेट सेवा और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रविावार दोपहर के बाद लखीमपुरी के हालात बिगड़ते जा रही हैं। रात को जहां बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा व प्रियंका गांधी को लखीमपुरी नहीं जाने दिया गया वहीं आज सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को लगाया गया है। अखिलेश यादव को लखीमपुरी नहीं जाने देने के लिए पुलिस और सेना की टुकड़ियों को लगाया गया है। सुबह जब अखिलेश यादव अपनी कार से घर से निकले तो बाहर सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा था। भारी संख्या में पुलिस बल लगा हुआ था। वज्र वाहन, कैदियों को ले जाने वाली पुलिस वैन लगाई गई थीं। अखिलेश की कार को निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था। बाद अखिलेश यादव सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। सपाइयों की भीड़ अखिलेश यादव को लखीमपुरी जाने की मांग पुलिस-प्रशासन से करती रही। उधर, रालोद प्रमुख चौधरी जयंत भी दिल्ली से निकलकर लखीमपुरी के लिए रवाना हुए। हापुड़ टोल टैक्स पर उनके काफिले को पुलिस ने घेर लिया। चौधरी जयंत कार से निकल भागे और नाका पार किया। इसके बाद वे गढ़ से भी नाका पार करने में कामयाब हो गए और आगे बढ़ गए। कांग्रेस के सलमान खुर्शीद व प्रमोद तिवारी को भी नजर बंद किया गया है। शिवपाल यादव को भी नजरबंद कर दिया गया है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ के सीएम को उत्तर प्रदेश में उनके प्लेन को उतारने की इजाजत नहीं दी गई है। उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि लखीमपुरी पुलिस ने आलाधिकारियों के निर्देश पर केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री व उनके पुत्र समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे किसी को भी घटनास्थल पर न आने दें। उधर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-9 और 24 को बंद कर दिया है। इसके चलते दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा हुआ है।
राकेश टिकैत और प्रशासन के बीच बातचीत
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत रात ही लखीमपुरी के लिए रवाना हो गए थे। आज सुबह उनकी प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता होनी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के साथ वार्ता के दौरान 12 अन्य किसान नेता भी शामिल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button