गाजियाबाद

NITRA Technical Campus में एनटीसी स्पोर्ट्स मीट 2026 उत्साह, जोश और रोमांच के साथ संपन्न

NITRA Technical Campus में आयोजित एनटीसी स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य एवं सफल समापन हुआ। 12 मार्च से 17 मार्च 2026 तक चले इस खेल महोत्सव में सभी वर्षों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई, जिसके फाइनल मुकाबले में द्वितीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष की टीम आमने-सामने रही। रोमांचक मुकाबले में द्वितीय वर्ष की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में भी द्वितीय और तृतीय वर्ष के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें द्वितीय वर्ष ने जीत दर्ज की। इसके बाद वॉलीबॉल फाइनल में भी द्वितीय वर्ष की टीम ने तृतीय वर्ष को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) के फाइनल में तृतीय और चतुर्थ वर्ष के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, जिसमें चतुर्थ वर्ष की टीम ने बेहतर तालमेल और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। बैडमिंटन (एकल) में प्रथम वर्ष के आयुष कुमार मौर्य ने चतुर्थ वर्ष के अंकित शाह को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं बैडमिंटन (युगल) में द्वितीय वर्ष के प्रियांशु त्यागी और शौर्य प्रताप शिशोदिया की जोड़ी ने प्रथम वर्ष के आयुष मौर्य और हर्ष सिंह को हराकर खिताब जीता। टेबल टेनिस (एकल) में द्वितीय वर्ष के वरुण वर्मा ने तृतीय वर्ष के निश्‍चय त्रिपाठी को हराया। जबकि टेबल टेनिस (युगल) में निश्‍चय त्रिपाठी और देवांश की जोड़ी ने वरुण और आकाश को पराजित कर जीत हासिल की। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. बी. के. शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रबंधन और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक यादगार और सफल आयोजन बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button