उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

नवनियुक्त जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने की जनसुनवाई

  • कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर का निरीक्षण
  • शहर के लोगों ने कार्यालय पहुंचकर किया स्वागत
  • कलेक्ट्रेट में यातायात व पार्किंग व्यवस्था हेतु दिये आवश्यक दिशा—निर्देश

गाजियाबाद। नवनियुक्त जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित हो तथा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों को पार्किंग संबंधी कोई असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button