राज्यलेटेस्ट

महादेवी कन्या पाठशाला कालेज की प्रबंध समिति के सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न

  • प्रवीण जैन अध्यक्ष, जितेन्द्र नेगी सचिव व कंचन गुलसौला बनीं उपाध्यक्ष
    देहरादून। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार महादेवी कन्या पाठशाला कालेज की प्रबंध समिति कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव संपन्न कराए गए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार जैन को अध्यक्ष चुना गया जबकि जितेन्द्र सिंह नेगी को अवै. सचिव का दायित्व सौंपा गया। चुनाव अधिकारी बालेश्वर पाल की देखरेख में हुए चुनाव में श्रीमति कंचन गुनसौला को उपाध्यक्ष, शोभित मांगलिक को अवै.संयुक्त सचिव व सुशील कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त पदाधिकारियों के चयन के बाद शिक्षाविदों में से ओमपाल सिंह यादव, प्रांजल पैन्यूली, एलुमनी एसोसिएशन से श्रीमती रक्षा थापा, छात्रा अभिभावक की ओर से मुकेश कंडवाल, सेवा निवृत्त शिक्षिकाओं में से डा.सरस्वती को सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में संस्थापक सदस्यों में से किसी के उपस्थित न होने पर और किसी भी सदस्य के पीआईएफ फार्म प्राप्त न होने पर निर्णय लिया गया कि संस्थापक परिवार के सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button