अखिल भारतीय व्यापारी लीडर्स सम्मेलन में व्यापारी जगत ने दिया वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन



नई दिल्ली। शनिवार को अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ रोड, नई दिल्ली में अखिल भारतीय व्यापारी लीडर्स सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन का मुख्य विषय वन नेशन वन इलेक्शन (एक राष्ट्र – एक चुनाव) रहा। देशभर से आए व्यापारी नेताओं, संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अनिल एंथोनी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री कामाख्या प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, दिल्ली भाजपा नेता प्रदीप खंडेलवाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघवी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नन्द गोपाल नंदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता शारदा अग्रवाल, हेमंत जैन, अशोक गोयल, रविकांत गर्ग, संदीप बंसल, मुकुंद बिहारी मिश्रा, बालकिशन अग्रवाल, गोपाल घोष सहित अनेक गणमान्य मंचासीन अतिथि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर बार-बार होने वाले चुनावों का अत्यधिक बोझ पड़ता है। विकास की गति रुकती है और प्रशासनिक तंत्र प्रभावित होता है। एक राष्ट्र -एक चुनाव व्यवस्था से इस अव्यवस्था पर रोक लगेगी और टैक्सपेयर को भी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा अब तक देशभर में ऐसे 2000 से अधिक सम्मेलन आयोजित कर चुकी है, जिनमें व्यापारी जगत का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुख्य वक्ता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लगातार चुनाव होने से जनता और टैक्सपेयर पर बोझ बढ़ता है तथा विकास कार्य धीमे पड़ जाते हैं। एक साथ चुनाव होने से प्रशासन और सरकारी तंत्र अपनी ऊर्जा देश और समाज के विकास में लगा सकेंगे।
सम्मेलन के अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक राष्ट्र -एक चुनाव से प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता आएगी,
अतिरिक्त 1.5% जीडीपी वृद्धि संभव होगी। निवेश के अवसर बढ़ेंगे और विकसित भारत की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।
गाजिÞयाबाद से भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की संस्तुति तथा एक राष्ट्र एक चुनाव के महानगर समन्वयक सरदार एस.पी. सिंह के नेतृत्व में बड़ी व्यापारी टोली सम्मिलित हुई। जिसमें सम्मेलन टोली समन्वयक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल अध्यक्ष एवं कपड़ा व्यापारी अनिल सांवरिया , राष्ट्रीय व्यापार मंडल से राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, लोहा विक्रेता मंडल अध्यक्ष अतुल जैन, उद्योग व्यापार मंडल से प्रदेश अध्यक्ष राजू छाबड़ा, उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अनुज मित्तल, सुरेश महाजन, दिल्ली गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष से संजीव मित्तल, इंडस्ट्रीज एंड वेलफेयर एसोसिएशन से प्रदेश अध्यक्ष महेश आहूजा, टाइल्स एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल गर्ग, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मेरठ मंडल अध्यक्ष संदीप बंसल एवं संजय बिंदल, सुरक्षा फोरम से राष्ट्रीय महामंत्री सच्चिदानंद शर्मा व अमरदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और व्यापारी समाज की ओर से वन नेशन वन इलेक्शन का जोरदार समर्थन किया। इस अवसर पर देशभर से आए व्यापारी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाकर व्यापारी वर्ग एवं समाज को इसके लाभों से अवगत कराएंगे।



