सेहत सही-लाभ कई: विजयनगर पीएचसी फर्स्ट पर है लैब की सुविधा, सभी तरह के होते हैं टेस्ट



गाजियाबाद। सेहत सही लाभ कई, जी हां स्मार्ट के तत्वावधान में हिन्ट रेडियो द्वारा चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत लोगों को उनकी सेहत के बारे में जागरुकत करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इस बार हिन्ट रेडियो की टीम पहुंची सेक्टर-9 विजयनगर के पीएचसी फर्स्ट पर। बुधवार का दिन और तारीख 24 दिसंबर होने के चलते पीएचसी पर गर्भवती महिला दिवस का आयोजन किया गया था। यहां गर्भवती महिलाओं के रूटीन चैकअप के लिए आशा बहनें व एएनएम पात्रों को लेकर पहुंचीं थीं तो शिशुओं का टीकाकरण भी किया जा रहा था। हिन्ट रेडियो द्वारा न केवल टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई बल्कि आयुष्मान भारत योजना के कार्ड को लेकर भी विस्तार से बताया गया। सीएमओ के द्वारा दी गई बाइट को ब्लूटूथ के माध्यम से सुनाया गया। यहां के अधीक्षक डाक्टर अभिनव सिंह से भी हिन्ट रेडियो ने बातचीत की। उन्होंने हिन्ट रेडियो को बताया कि उनके यहां ब्लड के सभी टेस्ट, ईसीजी और कुत्ता व बंदर काटने पर वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि माह में चार दिन टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से निर्धारित कर रखे हैं। इस सेंटर का क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। पर्याप्त स्टाफ और दवाइयां मौजूद रहने से मरीजों का बेहतर उपचार करने में कोई दिक्कत नहीं होती है।



