राजनीतिलेटेस्टशहर

हाजी परवेज चौधरी को सपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर जगह-जगह स्वागत

गाजियाबाद। जुझारू एवं कर्मठ नेताओं में शुमार हाजी परवेज चौधरी को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष घोषित किया है। हाजी परवेज चौधरी युवाओं को जहां एक दशक से अधिक समय से पार्टी के लिए जोड़ने का कार्य कर रहे हैं वहीं वे पार्टी के वफादार नेता भी कहे जाते हैं। हाजी परवेज चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद व मुरादनगर में उनका जोरदार स्वागत किया। हाजी परवेज चौधरी मुरादनगर के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले हाजी परवेज चौधरी बेबाक बात कहने के लिए भी जाने जाते हैं। पार्टी के जिला व महानगर स्तर पर होने वाली अंदरुनी बातों पर उनकी पैनी नजर रहती है और संगठन की मजबूती के लिए अपनी स्पष्ट राय देने से भी वे कभी परहेज नहीं करते हैं। पार्टी हाईकमान ने उनकी मेहनत, कर्मठता और संगठन को और मजबूती प्रदान के लिए ही उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। हाजी परवेज चौधरी ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2024 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button