लेटेस्टशहर

स्व.सतीश गोयल की पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम में जरूरत का सामान बांटा

गाजियाबाद। कविनगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के पूर्व चेयरमैन स्व. सतीश गोयल की चौथी पुण्यतिथि पर दुहाई स्थित वृद्धाश्रम में गोयल परिवार द्वारा वहां पर रहने वालों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं बांटी गई। सामान की पूरी किट बनाई गई। किट में बिस्कुट,रेवड़ी, तेल, साबुन, कंघा, बोरोलिन, बिस्कुट, शैंपू आदि दैनिक उपयोग में आने वाला सामान था। यह सामान पाकर वृद्ध बहुत खुश हुए। उन्हें इस सामान की बेहद जरूरत थी। आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धों ने सतीश गोयल के पुत्र पीयूष गोयल को आशीर्वाद दिया। सभी वृद्धों को ठंड से बचने के लिए जूते भी वितरित किए गए। स्वर्गीय सतीश गोयल का निधन आज से ठीक 4 वर्ष पूर्व अचानक हृदयआघात के कारण हो गया था। उनके निधन से गाजियाबाद के सामाजिक व वैश्य वर्ग के क्षेत्र में जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति आज तक नहीं हो पाई है। वृद्ध आश्रम में सामान वितरण के दौरान परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वीके अग्रवाल, एसएन अग्रवाल, प्रभु दयाल तायल व आरके जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button