लेटेस्टशहर

गणेश मंदिर में निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन

गाजियाबाद। पटेलनगर के गणेश मंदिर में निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। वैक्सीनेशन कैम्प में पटेलनगर समेत कई कालोनियों के 200 से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया। निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का उदघाटन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस मिश्र ने किया। उन्होंंने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में टीका ही सबसे बड़ा हथियार है। अत: हर व्यक्ति को टीकाकरण अवश्य करना चाहिए और टीके को लेकर जो अफवाह हैं, उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कैम्प की आयोजक वार्ड 19 की पार्षद साक्षी नारंग ने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाने के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन आगे भी किया जाएगा। भाजपा नेता मयंक गोयल ने भी सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button