लेटेस्टशहर

सत्यम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में फैशन, मीडिया व ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

नोएडा। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और सत्यम कॉलेज आॅफ एजुकेशन की वर्ष 2021 की सफलता प्राप्त स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं का तीसरा ग्रेजुएशन समारोह भव्य रुप से आयोजित किया गया। इसमें बी. एड की 87, फैशन की 64 और मास मीडिया की 12 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
ग्रेजुएशन समारोह की मुख्य अतिथि एसएनडीटी वीमंस यूनिवर्सिटी, मुंबई की कुलपति डा. उज्ज्वला चक्रदेव थीं। उन्होंने सफल छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। बी.एड में सुश्री राधिका अवस्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, फैशन डिजाइन और लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज में ख्याति अरोड़ा और चारू बत्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टैक्सटाइल डिजाइन की सलोनी गर्ग और पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन की कनक त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्ति सिन्हा ने बीए मास मीडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समारोह में सत्यम ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन स्नेह सिंह, सचिव प्रदीप गुप्ता, सत्यम कॉलेज आॅफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. बनीता अग्रवाल, एचओडी डा. प्रीति गोयल, सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डा. वंदना जागलान, एचओडी डा. नीतू मल्होत्रा, स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन प्रो. डा. मुनव्वर आलम, एचओडी प्रियंका सरकार, छात्राओं के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी द्वारा दीप प्रज्जवलन तदोपरांत एसएनडीटी विमेंस यूनिवर्सिटी सोंग और एसीई और एसएफआई की प्रिंसिपलस द्वारा स्वागत भाषण एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण से हुआ। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद बी.एड, बी डिजाइन, पीजी डिप्लोमा तथा बीए मास मीडिया के सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
समारोह के दौरानएस सीई, एसएफआई और एसजेएमसीके अर्न वाइल यू लर्न स्कीम के तहत विभिन्न छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें दिव्या को स्पोर्ट्स सैल में योगदान के लिए रकम, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी, शालिनी को सोशल मीडिया में योगदान के लिए रकम, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी, महिमा को सोशल मीडिया में योगदान के लिए रकम और प्रमाण पत्र, शुभ्रा को मेडिटेशन और वेबिनार में योगदान के लिए रकम और प्रमाण पत्र, अनन्या को पब्लिकेशन वर्क में योगदान के लिए रकम और प्रमाण पत्र, आकांक्षा को एंकरिंग में योगदान के लिए प्रमाण पत्र और ट्रॉफी, एंजल को कल्चरल सैल में योगदान के लिए प्रमाण पत्र और ट्रॉफी, ऐश्वर्या को कल्चरल सैल में योगदान के लिए प्रमाण पत्र और ट्रॉफी और साची सागर को बीए मास मीडिया विभाग में योगदान के लिए नगद राशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की एचओडी डा. नीतू मल्होत्रा और सत्यम कॉलेज आॅफ एजुकेशन की एचओडी डा. प्रीति गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button