उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मेरठ रोड तिराहे पर इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम का डीएम ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा 2025 के अंतर्गत गाजियाबाद प्रशासन द्वारा मेरठ रोड तिराहे पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे जिलाधिकारी दीपक मीणा व पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल द्वारा कियागया। इस अवसर पर नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक, अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप, ए सी पी पूनम मिश्रा, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान उपस्थित रहे। इस मौके पर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम की स्थापना का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था और समन्वय को सुनिश्चित करना है। उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान कंट्रोल रूम प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से न केवल यात्रियों की सहायता की जाएगी, बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई भी संभव हो सकेगी। यह नियंत्रण कक्ष आधुनिक संचार सुविधाओं और निगरानी उपकरणों से युक्त है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा को शीघ्र सुलझाया जा सकेगा। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के ए के ठाकुर, सुजीत प्रसाद, दीपक अग्रवाल, हर्ष वर्मा, राजेंद्र शर्मा, अनिल अग्रवाल, दिव्यांशु सिंघल, रवि अग्रवाल, संजय गोयल आदि अनेकों वार्डन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button