उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज लोनी का का किया स्थलीय निरीक्षण

गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज लोनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएसए ओपी यादव व सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में इन्टरनेट, स्पोर्ट्स, इक्यूपमेंट आदि की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध रहे। बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने व उनकी प्रतिभा को निखारने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाएं। बच्चों को जिस कार्य जैसे संगीत, शिक्षा सहित खेलों में रूचि हो उसमें उनकी प्रतिभा को निखारने का हर सम्भव प्रयास किया जाएं। साथ ही विद्यालय में स्वच्छता का ध्यान रखा जाएं। बच्चों को पौष्टिक खाना दिया जाये। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि शासनादेश के क्रम में विद्यालय का निरीक्षण किया जाए। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा लोनी स्थित पंचायारा गांव के पास यमुना नदी पर बने बंदा/पुस्ता क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button