लेटेस्टशहर

कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने संभाला पदभार, कहा-कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

गाजियाबाद। कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने सोमवार को विधिवत तरीके से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। महानगर कार्यालय पर आयोजित पदभार एवं स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और लोकेश चौधरी को बताई देते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जनता को महंगाई की आग में झोंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसको वे ईमानदार व मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा का चुनाव मजबूती के साथ पार्टी लड़ेगी। इसके लिए प्रत्येक  छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।। एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ गलियों से लेकर सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश की योगी सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है। महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के हर एक सदस्य को साथ लेकर चलेंगे। पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने अपना कार्यभार लोकेश चौधरी सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, पार्षद, जाकिर अली सैफी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, नरेंद्र राठी, सुनील चौधरी, आशुतोष गुप्ता, कासिम प्रधान, जितेंद्र कुमार गौड़, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन, विजयपाल, प्रेमप्रकाश चीनी, नसीम खान, पार्षद विकास सुल्तान खारी, विजय गोयल, पूजा मेहता, पूजा चड्डा, ममता त्यागी, सुरेंद्र कुमार शर्मा, वीके अग्निहोत्री, सुनील शर्मा, सलीम सैफी, श्रीपाल सिंह, महताब खान आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button