राजनीतिराज्यलेटेस्ट

सीएम योगी के बयान से कांग्रेस में उबाल, आज प्रदेश भर के जिलों में कांग्रेसी पकड़ेंगे झाड़ू

लखनऊ। सीएम योगी के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान से कांग्रेस में उबाल है। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को आड़े हाथों लिया है। आज प्रदेश भर के जनपदों में कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ता झाड़ू लगा रहे हैं।
बता दें कि लखीमपुर मामले में पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद सीतापुर के गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाई थी। इसी को लेकर सीएम योगी ने तंज कसा था। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। शुक्रवार को प्रियंका गांधी लखनऊ की दलित बस्ती लवकुश नगर में पहुंची थीं जहां उन्होंने वाल्मीके आश्रम में झाड़ू लगाकर योगी के बयान की निंदा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि झाड़ू लगाना कोई बुरी बात नहीं है बल्कि यह स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। देश में रोजाना करोड़ों महिलाएं झाड़ू लगाती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम योगी जातिवादी बयान देकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। देश के करोड़ों दलितों का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। बता दें कि सीएम योगी ने एक टीवी को दिए इन्टरव्यू में प्रियंका गांधी द्वारा सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाए जाने पर कहा था कि जनता उन्हें इसी लायक बनाना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button