भाजपा ने एसआईअसार अभियान को लेकर बैठक की आयोजित

- संगठन को सौ प्रतिशत लक्ष्य हेतु जुटाने का किया गया आह्वान
गाजियाबाद। भाजपा महानगर में कविनगर रामलीला मैदान स्थित जानकी भवन में एक महत्वपूर्ण अभियान बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, एसआईआर अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं सदर विधायक संजय शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, अमरदत्त शर्मा, विजय मोहन एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत उद्बोधन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने प्रस्तुत किया। मयंक गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन का प्रत्येक अभियान हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली को सुदृढ़ करने का संकल्प है। एसआईआर जैसा महाभियान केवल दस्तावेजी कार्य नहीं बल्कि हमारे संगठनात्मक सामर्थ्य, अनुशासन, पारदर्शिता और जनता के प्रति उत्तरदायित्व की परीक्षा है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर घर-घर पहुंचें, बूथ को सशक्त बनाएं और गाजिÞयाबाद को संगठनात्मक उत्कृष्टता के मॉडल के रूप में स्थापित करें।
मुख्य वक्ता सत्येंद्र सिसोदिया ने अपने संबोधन की शुरूआत संगठनात्मक व्रत से करते हुए महानगर से अपेक्षित कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान में अभी और अधिक मेहनत की आवश्यकता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने बूथ को सौ प्रतिशत सशक्त करते हुए फार्मों को सही कर तय समय में जमा कराने के लक्ष्य से जुट जाएं, मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश नेतृत्व को गाजिÞयाबाद महानगर से विशेष अपेक्षाएं हैं और उसी अनुरूप परिणाम देने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को गंभीरता से काम करना होगा। स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गाजिÞयाबाद पर जताए गए विश्वास का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्वयं अपने बूथ पर लगकर अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करें। प्रदेश सह संयोजक एवं सदर विधायक संजय शर्मा ने एसआईआर अभियान को डेटा सत्यता का अभियान बताते हुए कहा कि ह्लयह केवल काम का नहीं, बल्कि आंकड़ों की शुचिता का अभियान है। यदि आपका डेटा एक है तो वही एक होना चाहिए — इसलिए पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ सौ प्रतिशत प्रयास करना होगा।
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि यदि घर-घर जाने पर कहीं निराशा मिले तो भी हमें अपने कर्तव्य से विमुख नहीं होना है। अपने बूथ एवं क्षेत्र में मतदाता सूची का पूर्ण पुनरीक्षण कर, निर्धारित फॉर्म जमा कराने में लगातार लगे रहना है। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सदस्य सत्येंद्र सिसोदिया द्वारा मंचासीन अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी ने किया। बैठक में निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, अभियान के महानगर संयोजक सुभाष चंद्र शर्मा, विधानसभा सह संयोजक अमित रंजन, नितिन गोयल, शहर विधानसभा संयोजक बलराम रावल, साहिबाबाद विधानसभा संयोजक देवेंद्र गिरी, संदीप चौधरी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, मनोज यादव, पंकज भारद्वाज, अनीता शर्मा, वेद प्रकाश जाटव, विनोद कसाना, गौरव चोपड़ा, ललित कश्यप, अमृता सिंह, ऋचा भदौरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



