गाजियाबाद

आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के तीसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया

गाजियाबाद: आई0टी0एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग द्वारा दिनांक 16 एवं 17 मार्च, 2026 को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के तीसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें संस्थान के दंत चिकित्सक, एम0डी0एस एवं बी0डी0एस के विद्यार्थी शामिल थे। यह कोर्स एस्थेटिक डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया और शोफू इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था।यह कार्यक्रम आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करना है। इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ मोहन कुमार आर एस, प्रोफेसर, प्रियदर्शिनी डेंटल कॉलेज, चेन्नई, सचिव एस्थेटिक डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आईएसीडीई के मानद महासचिव थे, जिनके पास एस्थेटिक्स डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान है और वह नियमित रूप से इस तरह के पाठ्यक्रम संचालित कर रहें है। कार्यक्रम के पहले दिन में मिडलाइन डायस्टेमा मैनेजमेंट पर विस्तृत व्याख्यान, इनडायरेक्ट एवं डायरेक्ट वेनियर प्रिपरेशन का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, लाइव केस डेमोंस्ट्रेशन तथा क्लीनिकल केसों पर चर्चा शामिल रही। दूसरे दिन डेन्टल फोटोग्राफी पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें कैमरा, लेंस, फ्लैश एवं मैक्रो फोटोग्राफी के दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बॉन्डिंग तकनीकों, व्यावहारिक क्लीनिकल टिप्स, पेशेंट डेमोंस्ट्रेशन और क्लीनिकल केस प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन वेलेडिक्ट्री समारोह के साथ हुआ। यह कोर्स प्रतिभागियों को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के सिद्धांतों एवं प्रक्रियाओं में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। इसमें बायोमीमेटिक सिद्धांत, इनडायरेक्ट कम्पोजिट इनले एवं ऑनले प्रिपरेशन, इनडायरेक्ट रेस्टोरेशन की सीमेंटेशन तथा डेन्टल फोटोग्राफी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के ज्ञान एवं कौशल को उन्नत करना था, जिससे वे एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सके। वक्ता ने बी0डी0एस0 एवं एम0डी0एस के विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद दिया।इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ एस्थेटिक डेंटिस्ट्री उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button