अश्वनी शर्मा बने एनसीपी उत्तर प्रदेश के चीफ जनरल सेक्रेटरी

- स्वर्गीय अजित दादा पवार के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।


नई दिल्ली । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्थ अजीत पवार के राज्यसभा सांसद पद के शपथ ग्रहण के अवसर पर एक सादगीपूर्ण एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्गीय अजीत दादा पवार को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। पूरे आयोजन में संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में धीरज शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस), डॉ. विमल शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव), वोबेनी किथान (राष्ट्रीय सचिव), उमा शंकर यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ), संजय प्रजापति (उत्तर-पूर्व प्रभारी), अधिवक्ता अनिल वर्मा (महासचिव, विधि प्रकोष्ठ), श्वेता वर्मा (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), युवराज (राष्ट्रीय सचिव), पवन योगी (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), आरिफ सुरमा (जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष), आबिद सैफी, रविंद्र मलिया, रोहित भारद्वाज तथा मुकेश चंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अजय चौधरी, अक्षय चौधरी, चंचल चौधरी, चौधरी नैन सिंह, चौधरी लड्डन सिंह, कपिल वीरभान, आकाश डागर, विकास त्यागी, गजेन्द्र शर्मा, संजय सिंघल, संजय तरिका, नरेंद्र तारिका, संदीप शर्मा, अमित कुमार, दुश्यंत, संदीप यादव, संजय कुमार, तुषार कुमार, रोहित कुमार, तेज प्रकाश, साबिर अली, मुबारिक अली, गुलफाम, शौकीन अहमद सैफी एवं मोहम्मद सरफराज सैफी सहित अन्य सम्मानित भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्कृष्ट संगठन क्षमता के लिए विख्यात अश्वनी शर्मा को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा उत्तर प्रदेश में चीफ जनरल सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह घोषणा धीरज शर्मा एवं डॉ. विमल शर्मा द्वारा की गई, जिसे संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हापुड़ से राजेश नारंग को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की अनौपचारिक घोषणा की गई, जबकि अजय चौधरी को गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही शामली, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर सहित कुल 5 जिलों के प्रमुख लोगों ने अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियां स्वीकार कीं। सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं के जिलावार दायित्वों की औपचारिक घोषणा शीघ्र ही आगामी कार्यक्रमों में की जाएगी। अंत में सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अजीत दादा पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुनेत्रा ताई पवार, पार्थ अजीत दादा पवार एवं प्रफुल्ल पटेल एवम शीर्ष नेतृत्व के नेत्रत्व में सभी ने स्वर्गीय अजीत दादा पवार के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।



