किसानों का एक और संगठन हुआ खड़ा, भाकियू सर छोटू राम के नाम पर संगठन का ऐलान

गाजियाबाद। किसान, मजदूर एवंम ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न समस्याएं पैदा होती रहती हैं एवं प्रशासनिक स्तर पर किसान एवं मजदूरों का उत्पीड़न होता रहता है। किसान एवं मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त संगठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए यह निर्णय किया गया है कि भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के नाम से एक संगठन बनाया जाए जिसका उद्देश्य खास तौर से ग्रामीण इलाकों में किसानों की कम होती कृषि भूमि, फसलों का उचित मूल्य दिलाना, शिक्षा के स्तर का विकास करना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शहरीकरण का तेजी से विस्तार भविष्य में किसानों एवं मजदूरों के परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों को मजबूती से सामना करना है। भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के बैनर के नीचे मजबूती से लड़ाई का संकल्प लेते हुए उक्त संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का काम किया जाएगा तथा जाति धर्म और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर जहां भी अन्याय अत्याचार जो जानकारी में आएगा वहां संगठन के बैनर के नीचे मजबूती से आंदोलन चलाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। समाज के हर वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, भाईचारा बनाए रखना का प्रण लिया गया है।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी का प्रथम चरण में घोषणा की जाती है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व आनंद चौधरी संभालेंगे, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व कुंवर अयूब अली एडवोकेट संभालेंगे,मुख्य राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व अजय प्रमुख संभालेंगे, राष्ट्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष का दायित्व सोनवीर सिंह संभालेंगे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व धर्मेंद्र चौधरी संभालेंगे। संगठन को ग्राम स्तर ब्लॉक तहसील जिला स्तर मंडल स्तर प्रदेश स्तर का गठन यथाशीघ्र किया जाएगा। प्रेस वार्ता में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति रही जिसमें राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा, राष्ट्रीय जाट महासभा के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र एडवोकेट, शहजाद चौधरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मुरादनगर, संदीप चौधरी भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के अध्यक्ष, असलम पठान मुरादनगर, संजय त्यागी जनहित पार्टी प्रगतिशील के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉक्टर राजपाल तोमर मुरादनगर, हाजी आसिफ पूर्व पार्षद भारतीय किसान यूनियन भानू के महामंत्री, चौधरी कर्मवीर हसनपुर, इंद्रपाल सैदपुर, उमेश चौधरी दुहाई, विशन चौधरी ढिढार, मांगेराम ढिढार, उमेद कजमपुर, महेंद्र व विजेंद्र सिंह नगला मोहनपुर, लोकेंद्र सिंह खंजरपुर, मोहित चौधरी युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रितपाल खोसला प्रदेश अध्यक्ष महाराणा प्रताप सेना, इस्तकार प्रधान कलछीना, हाजी हुकूमत अली हावल, एजाज खान कुशलिया, रणवीर प्रधान अटौर अध्यक्ष प्रधान संगठन, आजाद शमशेर, बबलू अमराला, मनोज पार्षद रहिसपुर, संजय खुटैल प्रदेश प्रभारी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, आशु मलिक मुरादनगर, संदीप चौधरी विक्रांत चौधरी विश्वजीत चौधरी देवेंद्र सिंह सुधीर चौधरी गुड्डू हरेंद्र सभी भिकनपुर,विपिन चौधरी रहिसपुर, चौ सोहनवीर खुटैल रहिसपुर,राजू पार्षद रहिसपुर,तरूण रावत,वीरपाल अटौर,मनोज प्रधान काजमपुर,सन्तवीर गुरूवचन रहीसपुर आदि मौजूद रहे।



