लेटेस्ट

पंचायत चुनाव: हापुड़ में चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा मतदान, मतदान केंद्र पर जाने से पहले चेक होगा मतदाताओं का तापमान

हापुड़। जनपद में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। जिस तरह से कोविड के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं, मतदान कराना भी एक चुनौती है। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मतदान केंद्र में प्रवेश के समय ही मतदाताओं का तापमान चेक कराया जाएगा। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इसके लिए मतदान केंद्रों पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मतदाताओं के हाथों को सैनिटाइज भी कराएंगी। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। एक दूसरे से दो गज की सुरक्षित दूरी पर रहें और चेहरे पर मास्क लगाकर ही घर से निकलें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। कोरोना के फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और मास्क न लगाने वाले व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जनपद में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए जाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर लगने वाली कतारें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लगवाई जाएं। मतलब दो मतदाताओं के बीच दो गज की दूरी अवश्य हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओें की डयूटी लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदान केंद्र में प्रवेश करते समय सभी मतदाताओं की इंफ्रारेड थमार्मीटर से जांच कराई जा सके। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करेंगी कि सभी मतदाता अपने हाथों को सैनिटाइज करके ही मतदान केंद्र में प्रवेश करें। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि मतदान करने चेहरे पर अच्छे से मास्क लगाकर ही जाएं। ध्यान रहे कि मुंह और नाक मास्क से अच्छी तरह से ढंके हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button